जूस पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान: 6 Shocking Benifits

जूस पीने के फायदे बहुत हैं: अगर आप अपने हीमोग्लोबिन को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने दैनिक दिनचर्या में भरपूर फल, सब्जियों का रस शामिल कर सकते हैं।। बीमारी को दूर करने के लिए जूस बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं,

जूस हमारे त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है, हर कोई जूस का सेवन करता है क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत  लाभदायक हैं, रोजाना एक गिलास जूस बहुत से रोग से बचाता हैं, जूस हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाली बीमारियों को ठीक करने से ज्यादा उन बीमारियों से बचाता हैं। ताजा जूस पीना विटामिन और खनिज प्राप्त करने का एक बहुत ही आसान तरीका हैं। 

रोजाना जूस पीने के कुछ खास फायदे हैं जैसे :

  1. रोजाना जूस पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
  2. रोज जूस पीना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  3. जूस पीना शरीर के वजन में संतुलन बनाये रखने में मदद करता है।
  4. जूस पीने से हृदय स्वस्थ रहता है, और हृदय सम्बन्धी बिमारियों से लड़ने में मदद करता है।
  5. जूस पीने से आंखें स्वस्थ रहती है और आँखों की रौशनी में सुधार होता है।
  6. जूस पीना अस्थमा जैसी खतरनाक बीमारी में भी बहुत फायदेमंद होता है।
जूस पीने के फायदे

मोसंबी के जूस पीने के फायदे

मोसंबी का जूस इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता हैं। हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करता हैं। अगर आपका इम्यूनिटी सिस्टम खराब हैं और आपको बार-बार इन्फेक्शन हो जाता हैं तो आप अपनी दिनचर्या में मोसंबी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

अगर आप नियमित रूप से जूस नहीं पी सकते तो दो दिन में एक बार जरूर पिए हमारे स्किन के लिए जूस बहुत ज्यादा हेल्दी होता हैं। बाजार में गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा मोसंबी का इस्तेमाल होता हैं, मोसंबी का जूस आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं अगर आप ताजा जूस पिए तो यह सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है इसके अंदर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट है जो सेहत के लिए बहुत ही सेहतमंद होता है। मोसंबी के जूस के सेवन से आप हजारों बीमारियों से बच सकते हैं।

सेब के जूस पीने के फायदे

1. आंखों के लिए फ़ायदेमंद (Eyesight Benefits)

सेब में विटामिन ए ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण सेब के जूस का सेवन आंखों को हेल्दी बना सकता हैं, रोजाना सेब का जूस पीने से कि अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता हैं। एक्सपर्ट का मनाना है, कि जिन लोगों ने अपनी दिनचर्या में सेब के जूस का सेवन किया हैं उनकी आंखों की रोशनी जल्दी कम नहीं होती हैं।

2. हृदय के लिए फ़ायदेमंद (Heart Disease)

सेब में फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, सेब में पोटेशियम भी होते हैं, जो दिल के लिए बहुत ही जरूरी साबित हो सकता है।  हृदय रोग के जोखिम को काम करता हैं, सेब में ऐसे गुण पाये जाते है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं।

3. वजन घटाने में फायदेमंद (Loose Weight)

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो सेब का जूस आपके लिए अत्यधिक लाभप्रद हो सकता हैं,बहुत से लोगों ने देखा होगा जो लोग सेब के जूस का सेवन करते हैं उनका मोटापा कम होने लगता हैं।

सेब के जूस का सेवन करने से उनका चायपचाय ठीक रहता है और आपका वजन भी तेजी से कम होता हैं,इसलिए सेब का जूस खाली पेट पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं,सेब के जूस में भरपूर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो आपको अनेक बीमारियों से बचाता है  सेब का जूस पीने से आपके शरीर का पाचन ठीक रहता है।

संतरे के जूस पीने के फायदे

1. त्वचा के लिए फायदेमंद (Healthy and Glowing Skin)

संतरे के जूस में विटामिन (Vitamin- A,E,C) ए, ई, सी और आयरन जैसी पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे का जूस पीने से गर्मियों में कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है। गर्मियों में संतरे का जूस पीने  के अनेक फायदे देते हैं। संतरे का जूस हमें एलर्जी से बचाता है।

त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। संतरे के जूस के सेवन से हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है और त्वचा को जवां बनाए रखती है। संतरे के जूस में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। जो डेड स्किन सेल को हटाने में हमारी मदद करता है। संतरे का जूस पीने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है, संतरे में विटामिन ई पाया जाता है जो हमें बालों के विकास के लिए काफी हद तक फायदेमंद होता है। Healthy Diet by W.H.O

Leave a Comment