पेट के बल सोना

पेट के बल सोना आपको पड़ सकता है महंगा, उसके नतीजे जानकार हो जाएं सावधान

अगर आप भी पेट के बल सोते है तो पेट के बल सोना आपको वाकई आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। अगर हम गलत तरीके से सोते हैं तो इसका सीधा असर हमारी शरीर के पोस्चर और हड्डियों पे पड़ता है, और अगर रोजाना हम पेट के बल सोते है तो इस आदत की वजह से हमारी सेहत पे काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

इन बीमारियों का कारण बन सकता है पेट के बल सोना

  1. रीढ़ की हड्डियों में खिंचाव-  आपको सोच कर हैरानी होगी जब आप पेट के बल सोते हैं तो रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव पड़ता है। उल्टा सोने पर आपके पेट पर शरीर का पूरा वजन आ जाता है जिसकी वजह से आपको पीठ में तेज दर्द का सामना करना पड़ सकता है। रीड की हड्डी पर खिंचाव की वजह से शरीर के और हिस्से सुन पड़ जाते हैं।
  2. गर्दन में दर्द होना- पेट के बल सोना हमारी गर्दन में भी दर्द का कारण बन सकता है। जब आप पेट के बल सोते हैं तो अपने सर को दाएं या बाएं और करके सोते हैं तो यह रीड की हड्डी की रेखा में नहीं रहता। इसकी वजह से गर्दन में दर्द और इससे जुड़ी कई तरह की परेशानी होती है।
  3. अपच और कब्ज- पेट से सम्बंधित रोगों का एक मुख्य कारण है पेट के बल सोना। उल्टा सोने से आपकी पेट पर दबाव पड़ता है जिससे आपके द्वारा खाया गया भोजन ठीक से नहीं पच पाता इसी कारण आपको अपच और कब्ज जैसी समस्या होने लगती है।
  4. दर्द और झनझनाहट की समस्या– अक्सर पेट के बल सोने वाले लोगों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द और झनझनाहट की समस्या अत्यधिक देखने को मिलती है। आपने कभी न कभी देखा होगा आपके शरीर का कोई हिस्सा काम करना बंद कर देता है या सुन पड़ जाता है। आपको लगता है शरीर का हिस्सा काम करना बंद कर दिया, इस तरह की समस्याओं का एक मुख्य कारण पेट के बल सोना या बॉडी के सही पोस्चर का न होना भी हो सकता है।

पेट के बल सोने के कुछ फायदे

  • स्लीप एपनिया में राहत (Sleep Apnea): स्लीप एपनिया वो बीमारी है जिसकी वजह से सोते समय सांस लेने में समस्या होती है, इसकी वजह से तेज खर्राटे आते है और लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते।
  • गर्मी कम लगना: एक्सपर्ट्स का मानना है की पेट के बल सोने से हमारी शरीर का गरम हिस्सा सीधे बिस्तर से टच नहीं होता अथवा खाली जगह की वजह से हवा पास होती रहती है, इसकी वजह से हमें गर्मी कम लगती है।
Exit mobile version