भारत के उत्तर-पूर्व में बसा एक ऐसा हिल स्टेशन, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे!

By: Jyotish P.

Sep 13, 2024

अरुणाचल प्रदेश का ये खूबसूरत हिल स्टेशन अब तक पर्यटकों की नज़रों से दूर है, लेकिन इसकी प्राकृतिक सुंदरता सबको मात दे सकती है!

यहाँ की बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ, शांत नदियाँ, और घने जंगल आपको एक अद्भुत अनुभव देंगे। मानो प्रकृति की गोद में बैठ गए हों।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं मेचूका के बारे में, शायद आपने ये नाम पहले  कभी नहीं सुना होगा।

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो मेचूका आपके लिए स्वर्ग है! यहाँ ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग के मज़े भी मजे ले सकते हैं।

मेचूका न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, बल्कि इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। यहाँ की मोनेस्ट्री और स्थानीय संस्कृति आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगी।

डिब्रूगढ़ या गुवाहाटी से एक लंबी लेकिन बेहद खूबसूरत यात्रा मेचूका तक ले जाएगी।

बर्फबारी का आनंद लेना हो तो नवंबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा है। गर्मियों में मौसम ठंडा रहता है।

मेचूका की शांति और सुंदरता इसे भीड़भाड़ से अलग बनाती है, यहाँ बस आप और प्रकृति!

भीड़ से दूर, मेचूका एक शांत और खूबसूरत जगह है, जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए।

भारत की ये 9 खूबसूरत जगहें स्वर्ग से कम नहीं