भारतीय रेलवे ने देश के रेलवे स्टेशन को आधुनिक और यात्री के हिसाब से बनाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के कुल 73 रेलवे स्टेशनों का पुनर विकास किया जाएगा। यह योजना न केवल यात्री की सुविधाओं को बढ़ाएगी, बल्कि राज्य के कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य
Amrit Bharat Station Yojana का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को एकत्रित विकास मॉडल पर तैयार करना है, जिसमें यात्री को सुविधा, पर्यावरण की स्थिरता और स्टेशन परिसर का बेहतर उपयोग शामिल है। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक तकनीकी सुविधा से सजाना है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं उषा चिलुकुरी जिनके पति JD Vance बन गए अमेरिका के उप राष्ट्रपति
Uttar Pradesh ke 73 station जो होंगे पुनर्विकसित
योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 73 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है, जो निम्नलिखित हैं:
- मेरठ नगर जंक्शन
- मऊ जंक्शन
- मानिकपुर जंक्शन
- श्री कृष्णा नगर
- ऊंचाहार जंक्शन
- मकननगर
- चुनार जंक्शन
- गोंडा जंक्शन
- जौनपुर सिटी
- ललितपुर जंक्शन
- मल्हार
- त्रिकूट धाम करवी
- खुर्जा जंक्शन
- लखीमपुर
- कानपुर अनवरगंज
- भटनी
- हैदरगढ़
- मेलानी जंक्शन
- अकबरपुर जंक्शन
- मिर्जापुर
- गोविंदपुरी
- भारतकुंड
- सलेमपुर जंक्शन
- महोबा जंक्शन
- पीलीभीत जंक्शन
- कन्नौज
- स्वामी नारायण छपिया
- सोनभद्र
- मडियाहू
- ईदगाह आगरा जंक्शन
- तुलसीपुर
- शिकोहाबाद जंक्शन
- निहालगढ़
- आवाला
- आनंद नगर जंक्शन
- बाबतपुर
- लखनऊ सिटी
- बरेली सिटी
- पुखरायां
- मोहनलालगंज
- गोमती नगर
- कानपुर पुलवाया
- खुरासन रोड
- बांदा
- बढ़नी
- बालामऊ जंक्शन
- शिवपुरी
- गौरीगंज
- सिद्धार्थ नगर
- विकास नगर
- किनारा
- डालीगंज
- कप्तानगंज जंक्शन
- सियोहरा
- बलरामपुर
- फिरोजाबाद
- उरई
- लालगंज
- खलीलाबाद
- रामघाट हाल्ट
- गुरसियागंज
- गाजीपुर सिटी
- फाफामऊ जंक्शन
- मुजफ्फरनगर
- बेल्थरा रोड
- बुलंदशहर
- लोहता
- राजा की मंडी
- चिलबिला
- कुंडा हरमनामगंज
- बादशाहपुर
- टाकिया
- मैनपुरी जंक्शन
अमृत भारत स्टेशन योजना की विशेषताएं
इस योजना के प्रमुख विशेषता यह है कि स्टेशनों पर आधुनिक वेटिंग रूम, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षित प्रवेश द्वारा जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन तक आसानी से पहुंच पाएंगे।
स्मार्ट तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जैसे वाई-फाई, डिजिटल सूचना पैनल और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट। इसकी अतिरिक्त, प्लेटफार्म और ब्रिज का निर्माण रेलवे स्टेशन को बेहतर तरीके से डिजाइन करने के लिए किया जाएगा। इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
Amrit Bharat Station Yojana के लाभ
यात्रियों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध होंगी, और रेलवे की आय में वृद्धि होगी क्योंकि आधुनिक रेलवे स्टेशन अधिक यात्रियों को आकर्षित करेंगे। इससे रेलवे की आय बढ़ेगी। पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से ग्रीन जोन और ऊर्जा के उपयोग को संरक्षित किया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती बढ़ेगी। पुनर विकास के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
योजना की संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | अमृत भारत स्टेशन योजना |
---|---|
लॉन्च की तारीख | 16 अगस्त 2023 |
मुख्य उद्देश्य | रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और यात्री सुविधा को आधुनिक बनाना। |
पर्यावरण पहल | ग्रीन जोन, सोलर पैनल और वर्षा जल संचयन प्रणाली |
समाज पर प्रभाव | पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार में वृद्धि। |
With a deep passion for health and wellness, I am a seasoned professional in the field, complemented by my expertise in technology, finance, and stock market analysis. As an author dedicated to exploring the intersection of health with other areas of interest, I offer insightful and practical advice through my blogs. My aim is to empower readers with valuable knowledge on health topics, while also providing perspectives on technology and finance, ensuring a well-rounded approach to personal well-being and informed decision-making.