You are currently viewing डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज से मिलते हैं कंधों को 4 जबरदस्त फायदे – करना शुरू कर दो आज से ही!

डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज से मिलते हैं कंधों को 4 जबरदस्त फायदे – करना शुरू कर दो आज से ही!

अगर आप भी चाहते हो कि आपके कंधे चौड़े और मजबूत दिखें, तो डम्बल वाली ये शोल्डर एक्सरसाइज ज़रूर करो। कई लोग चेस्ट और बाइसेप्स की चिंता में रहते हैं, लेकिन कंधे अगर मजबूत होंगे तो लुक और भी फिट और तगड़ा लगेगा। और हां, ये एक्सरसाइज करना भी बहुत आसान है, घर पे या जिम में दोनों जगह हो जाता है।

चलो, आज मैं बताता हूँ कि डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज करने से आपको क्या-क्या फायदा हो सकता है, ताकि आप भी इसे अपनी दिनचर्या में डालो।

 कंधे बनेंगे मजबूत और चौड़े

जब आप डम्बल उठाकर कंधे की एक्सरसाइज करते हो, तो कंधों की मसल्स बढ़ती हैं और चौड़ी होती हैं। इससे बॉडी की शेप भी बढ़िया लगती है। ऐसे दिखेगा जैसे आप फिटनेस के लिए खूब मेहनत करते हो।

इसे भी पढें-अगर आप 45 की उम्र में भी 30 के दिखना चाहते हैं, तो रोज़ 5 मिनट का ये फेस योगा ज़रूर करें!

 पोश्चर सुधरता है

लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर बैठे रहने से सीधा खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। लेकिन शोल्डर एक्सरसाइज से आपकी कंधों की मसल्स मजबूत होती हैं, जिससे आपकी रीढ़ की हड्डी भी सही जगह पर रहती है और पोश्चर बढ़िया हो जाता है। मतलब, आप सीधे और स्टाइलिश लगोगे।

 रोज़मर्रा के काम आसान हो जाते हैं

शोल्डर एक्सरसाइज

सोचो, जब कंधे मजबूत होंगे तो भारी सामान उठाना, बच्चे को गोद में लेना या कोई भी काम करना आसान हो जाएगा। दर्द या चोट भी कम लगती है। मतलब रोज़ की टेंशन कम।

 बॉडी में स्ट्रेंथ बढ़ती है और लुक बेहतर होता है

जब कंधे मजबूत होंगे, तो आप किसी भी आउटफिट में फिट लगोगे। मसल्स की डिटेलिंग साफ दिखेगी, मतलब गंदगी की तरह फैट कम होगा और मसल्स साफ उभरकर आएंगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

अब बात करते हैं कि ये एक्सरसाइज कैसे करें?

डम्बल शोल्डर प्रेस-
डम्बल को कंधों के पास पकड़ो, फिर धीरे-धीरे ऊपर उठाओ। फिर नीचे आओ। ये 10-12 बार करो, 3 सेट में।

डम्बल लेटरल रेज-
डम्बल को साइड में उठाओ, कंधे तक। फिर धीरे नीचे लाओ। 12 बार, 3 सेट।

डम्बल फ्रंट रेज-
डम्बल को सामने की ओर उठाओ, फिर नीचे लाओ। 10-12 बार, 3 सेट।

इसे भी पढें-क्या आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी है? जानिए सस्ता और देसी इलाज

कुछ ध्यान रखने वाली बातें-

शोल्डर एक्सरसाइज

शुरूआत में हल्का वज़न उठाओ, ताकि चोट ना लगे।

एक्सरसाइज करते वक्त फॉर्म सही रखो।

ज़्यादा जोर लगाकर भारी वज़न उठाने की कोशिश मत करो।

एक्सरसाइज के बाद स्ट्रेचिंग करना न भूलो।

हफ्ते में 2-3 दिन ये एक्सरसाइज करना सही रहेगा।

अगर आप 20-25 मिनट रोज़ निकाल कर ये डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज शुरू कर दो, तो कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखेगा। कंधे चौड़े, ताकतवर और सेहत भी बढ़िया।

तो अब क्या सोच रहे हो? डम्बल उठा के आज ही ये एक्सरसाइज शुरू करो और अपनी फिटनेस को नया मुकाम दो।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करो और बताओ कि आपको कौनसी एक्सरसाइज के बारे में जानना है।
मुझे लिखना पसंद है, तो मैं और भी हेल्थ टिप्स लेकर आऊंगा।

 FAQs: 

 1. क्या डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज घर पर भी की जा सकती है?

हाँ, बिल्कुल! अगर आपके पास डम्बल हैं तो ये एक्सरसाइज आप आराम से घर पर कर सकते हो। ज़रूरत सिर्फ थोड़ी सी जगह और सही तरीका सीखने की है। शुरुआती लोग YouTube से फॉर्म देखकर शुरू कर सकते हैं।

 2. डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज कितनी बार करनी चाहिए हफ्ते में?

हफ्ते में 2 से 3 बार करना काफी है। कंधों की मसल्स को भी आराम चाहिए होता है, इसलिए रोज़-रोज़ मत करो। एक दिन एक्सरसाइज, एक दिन रेस्ट वाला पैटर्न सही रहेगा।

 3. क्या इससे कंधे बहुत भारी दिखने लगेंगे?

नहीं, ऐसा कुछ नहीं होगा जब तक आप बहुत भारी वज़न और हाई कैलोरी डाइट नहीं लेते। डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज से कंधे टोन होते हैं, शेप में आते हैं और चौड़े दिखने लगते हैं — जो देखने में बढ़िया लगता है।

 4. क्या लड़कियां भी डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज कर सकती हैं?

बिल्कुल कर सकती हैं! ये एक्सरसाइज सिर्फ बॉडी बिल्डर्स के लिए नहीं होती। लड़कियों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है, खासकर अगर वो फिट बॉडी, अच्छा पोश्चर और मसल टोनिंग चाहती हैं।

 5. कौन-कौन सी शोल्डर एक्सरसाइज सबसे आसान होती है शुरुआत के लिए?

शुरुआत करने के लिए ये तीन एक्सरसाइज बेस्ट हैं:

  • डम्बल शोल्डर प्रेस
  • डम्बल लेटरल रेज
  • डम्बल फ्रंट रेज

इनसे कंधे की तीनों मसल्स पर काम होता है — आगे, साइड और पीछे।

 6. क्या डम्बल शोल्डर एक्सरसाइज से गर्दन या पीठ में दर्द हो सकता है?

अगर आप गलत फॉर्म में करोगे या बहुत भारी वज़न से शुरू करोगे, तो हाँ, दर्द हो सकता है। लेकिन अगर आप सही तरीके से और हल्के वज़न से शुरू करते हो, तो ये दर्द की नहीं बल्कि दर्द को दूर करने वाली एक्सरसाइज है।

 7. डम्बल नहीं है तो क्या कर सकते हैं?

अगर डम्बल नहीं है तो शुरुआत में आप पानी की बोतलें, राइस बैग, या कोई भारी चीज़ पकड़कर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। जब मन बन जाए तो एक बार अच्छे डम्बल ले लेना — इनवेस्टमेंट समझो!

Leave a Reply